Tuesday, 29 March 2016

ऐ ज़िदगी!





ऐ ज़िदगी! तेरे सैकड़ों फ़लसफ़ो के ख़ातिर, तुझे सजदे हज़ार,

हर मोड़ पर नये हुस्न-ओ-फ़रेब, हर लम्हे में तेरे, मुहब्बतें बेहिसाब।


कभी रोशन सी सुबह तेरी, कभी खौफनाक से, हर सू अंधेरे साए,

कुदरत के सतरंगी बिखरे रंग सुहाने और हर तरफ फैला हुआ शबाब।


तुझ पे एतबार करे भी तो कैसे, फ़ितरतन तू है सदियों से बेवफ़ा,

कहीं सहरा के दिल फ़रेब शरारे, कहीं ख़ुशियों का समंदर लाजवाब।


तुझ से है कायनात सारी और उस से जुड़ी ये ज़िंदगियाँ हमारीं,

तेरे हर रंग से रंगना सीखा मुख़्तलिफ़, कोई फ़रिश्ता सीरत तो कोई इंसान ख़राब।


ख़फ़ा क्यों है ख़ुद से, रोता है क्यों ग़र किसी ने अपना बना कर तुझे छला,

देख बहारों की दिलकश महफ़िल और बाँहें फैलाए कोई और हमनवाब।






Thursday, 10 March 2016

अहसास



ये दर्द कैसा है रूबरू मुझ में, साँसों में रवाँ है बेबसी से और ख़त्म नहीं होता,

एक सदा तो सुनाई देती है, मुड़ के देखती हुँ तो कोई हमसफ़र नहीं होता।


अदा करनी होगी मेरी रूह को क़ीमत, मर-मर के जीने की कुछ इस तरह,

यू बार-बार मौत के दर पर खड़े हो कर मुझ से भी अब, जीना नहीं होता।


क्या है वो अंजान अहसास मरने का, जो इस तरह दस्तक दे के लौट जाया करता है,

ज़िदगी से कर देता है जुदा मुझे,पर ख़ुदाया वो मौत भी नहीं होता।


मैं ये नहीं कहती के खुआईशे मुझ में ना रही, मैं बेज़ार हो गई और कोई तलब ना रही,

धड़कते दिल और साँसों का सिलसिला, हमेशा ज़िदगी का निशाँ नहीं होता।


दिल--नादाँ की बेबसी देखिये, हर बार करता है दावे मुहब्बत के बेपनाह,


अरे वो अमानत है किसी ग़ैर की, तेरा होता तो, तुझे मिल ना गया होता।

वसीहत




सुनो,

कुछ सौंपना था तुम्हें ,

जो तुम्हारा ही है, सदियों से,

बस यू ही लापता और लावारिस ही रहा,

कुछ मैं ख़ामोश रही, कुछ तुम अंजान रहे।


सुनो,

कब तक बचेंगे दोनों,

एक हक़ीक़त से, आँखें मूँद कर,

जानकर भी सब और महसूस भी कर के,

ऐसे तो क़ुदरत के सच नहीं बदल जाया करते।


सुनो,

मुझे ग़लत तो नहीं समझ लोगे ना,

कोई खुआईशे नहीं कर रही तुमसे,

फिर भी तुमसे ही कहने हैं, सब अहसास अपने,

एक कारवाँ है साथ मेरे, जो मंज़िल पर पहुँचाना है।


सुनो,

थक सी गई हुँ मै इन्हें ढोते-ढोते,

ज़ख़्म कोई लाईलाज से हो रूह पर जैसे,

ये अमानत है तुम्हारी, सो तुम्हें ही सौंपनी है,

वसीहत ये जज़्बातों की तुम्हारे ही नाम करनी है।


सुनो,

कहना है के मुहब्बत है तुमसे बेपनाह,

रिश्ता है दुनियादारी से परे, एक रूहानी सा,

साँसो के सिलसिले को कैसे कह दूँ ज़िदगी मैं,

धड़कने महज़ दिल की ज़िंदा रखने का ज़रिया थी।


सुनो,

ये मेरा जिस्म रहा तो है ज़िंदा बाक़ायदा,

लेकिन रूह रही तेरी तमन्ना में तड़पती सी,

गर अलविदा कह दूँ दुनिया को तो क्या,

आओगे ना मेरी आख़िरी बिदाई को तुम?


सुनो,

मुझे श़क नहीं तेरी वफ़ा पर ज़रा भी,

पर ये लाज़मी नहीं के तुम मेरे लिए परेशां हों,

तेरी तमन्ना मे आई थी, पर अब एक इलतिजा है,

हो सके तो गिरफत से मुहब्बत की रिहा कर दो मुझे।





Tuesday, 23 February 2016

Being Strong

I am exhausted on being illustrated and trying to be strong,
Showing to everyone that I am like pillar and can stay alone,
A regular dipping drop of water could thrust a strong rock, 
I too feel shattered from inside and my soul got block.

I am that smashed up, damaged person who couldn't scream or cry,
A phony mask is poking inside and my exposed wounds got dry,
I have to show myself happy and wear plastic smile till my last,
My synthetic style is cutting me into pieces seemsI will blast.

I crossed deserts to discovering myself, lived many phases of life,
All ups and downs left a dent in my journey, I am victim of strife,
I have no interest to reach to destiny; I am traveling for nowhere,
It's time to shout and yell for all which has been done with me unfair.

Now I want to see from weak person’s point of view differently,
I am sick of appreciations and now want shoulder of sympathy,
Cheerful people who pretend jointly just collect only to gather,
I am away from acquaintances I love and want to be together.

I am a traveler, who is rushed for others and no more required,
Suffering from loneliness and now feeling drowsy and tired.
Desirous to end the journey and to move to the final station,
It’s time to say final bye to world and to all its fake fascinations.

Tuesday, 16 February 2016

Will you be mine



Will you be mine, till infinity?
Till roses smell romantic and waves call for surfing?
Till sky fascinates all and clouds give hope for blessed raining?
Nature turned diverse with every passing second, without complaining,
Would you be changed too by the transitory time?

Will you be mine, till infinity?
My love for you is eternal; around the world, it is all encompassing,
This universe would witness our love and centuries would be remembering,
I believe no matter everything is momentary and in changing process, 
Would your love for me, remain everlasting and never fleeting?

Will you be mine, till infinity?
Let's do all the formal promises done between lovers, eternally sustaining,
To be united physically and join souls in togetherness, like colors of a painting,
Even if the body mixes with Mother Earth, our love always be there, remaining,

Would you like to be with me in that inseparable way?


Thursday, 28 January 2016

You are my Lifeline

©Iram Fatima ‘Ashi’

Imprint the humble kisses of my exquisite lips, for your whole day shine,

Absorb the warm hugs of my body in yours, to feel warmth like red wine.

 

My gentle smile to inspire you and to keep you beaming always and fine,

To brighten your blissful day, I like to surrender this enlightened soul of mine.

 

Inhale the breaths of my life to make you more lively and feeling divine,

Our meeting is like quenching of longing thirst, meet me lifelong on dine.

 

It’s a heavenly feeling being with you, it gives sense to me, as you are my lifeline,

I accomplish all my treasures being with you, as you are my delight and goldmine.

 

Love and craving for boundless togetherness, takes us on cloud nine,

Let us forget all worldly customs, beyond the border of acceptance or decline.









Monday, 11 January 2016

मैं ज़िंदा हुँ



 

करने दो मुझे शोर के मैं ज़िंदा हुँ, पुकारू रोशनियाँ पिघलाने को अंधेरा कुछ और, के मैं ज़िंदा हुँ।

मामूली सही पर एक हसती है मेरी, कराने दो अपने वजूद का अहसास मुझे, के मैं ज़िंदा हुँ।

 

दुनियादारी कब समझ आई है, जो अब समझ सकू, छोड़ दो मुझे मेरे हाल पर, के मैं ज़िंदा हुँ,

इन दिखावे की महफ़िलो से दूर कहीं, रहने दो मुझे मेरी तन्हाइयों के साथ, के मैं ज़िंदा हुँ।

 

घूँट-घूँट बहुत पी लिया संजीदगी का ज़हर, मुझ को भी रहने दो लापरवाही, के मैं ज़िंदा हुँ,

पत्थर बना दिया ख़ुद के अहसासों को ख़ुद में दफ़्न कर करके, ज़िदगी है बाकि अभी के मैं ज़िंदा हुँ।

 

जिसे किसी ने अपना बना कर छला हो, वो ग़ैरो से क्या कहे, आज करने दो गिला, के मैं ज़िंदा हुँ,

मुझे वक़्त ने मात दी, जो दौड़ा बेतहाशा, कह दो चले कभी मेरी चाल भी, के मैं ज़िंदा हुँ।

 

पेशानी पर लिख दो, के ज़िंदा लोगों में है शुमारी मेरी, ख़ामोश रह कर कह ना सका, के मैं ज़िंदा हुँ,

ज़र्रा-ज़र्रा दर्द से चीख़ उठेगा ग़र कह दी दस्तान-ए-सफ़र मैंने, भीड़ के क़ब्रिस्तान मे सही, पर मैं ज़िंदा हुँ।